...

IPL 2024 में DHONI ने CSK की कप्तानी छोड़ी ऋतुराज गायकवाड़ नए कप्तान

IPL 2024 में DHONI ने CSK की कप्तानी छोड़ी ऋतुराज गायकवाड़ नए कप्तान

 

IPL 2024: डेब्यू में '0'...अगले सीजन में रचा इतिहास, जानिए कौन हैं CSK के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़

IPL 2024 में CAPTAIN COOL ने छोड़ी कप्तानी

IPL 2024: के आगाज से सिर्फ 24 घंटे पहले एक खबर न CSK के फेन्स को हिलाकर रख दिया है। रोहित शर्मा के बाद DHONI भी IPL 2024 में टीम की कप्तान नहीं करेंगे। इस मुद्दे पर चेन्नई के सीईओ ने भी चुप्पी तोड़ दी है। CSK की कप्तानी अब धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौप दी गई है।

Dhoni: साल 2008 में धोनी को चेन्नई की कप्तानी मिली और कप्तानी के सफर का आगाज हुआ। माही से कप्तान धोनी मे तब्दील हो गया 7 नंबर की जर्सी पहने एक खिलाड़ी। 2010 और 2011 ये दो ऐसे सीजन थे जब धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत ने फैंस के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। लेकिन 16 साल बाद अब MSD ने अपने कप्तानी के युग का अंत करके कमान एक युवा खिलाड़ी को सौंप दी । उन्होंने आईपीएल में टीम चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी अपने एक ब्यान में यह जानकारी दी।

IPL 2024 में DHONI के CSK की कप्तानी छोड़ने के बाद IPL जगत में हर तरफ बवाल मच गया है। लोग IPL 2024 को DHONI के आखिरी सीजन के तौर पर देखने लगे हैं। तो कहीं फैंस उन्हें एक बार फिर बतौर कप्तान देखना चाहते हैं। चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी उनके फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि, ‘मुझे कप्तानों की बैठक से ठीक पहले उनके फैसले के बारे में पता चला. आपको उनके फैसले का सम्मान करना होगा, यह उनका फैसला है धोनी जो भी करें, वह टीम के हित में है.’

DHONI का डंका

आईपीएल 2023 में धोनी की डंका सभी मैदानों पर बज रहा था। DHONI ने बतौर कप्तान टीम को पिछले सीजन मे 5वां खिताब जितवाया था। उन्होंने CSK को 5 बार खिताबी जीत दिलाई है. धोनी ने इससे पहले भी एक बार साल 2022 में कप्तानी छोड़ी थी और टीम की कमान रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी। लेकिन जडेजा ने बीच सीजन में ही धोनी को कप्तानी वापस कर दी। अब धोनी ने युवा बैटर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम को कप्तानी सौंपी है देखते हैं गायकवाड क्या गुल खिलाते हैं।

 

CSK की कप्तानी अब करेंगे रूतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad: Ruturaj Gaikwad recalls reliving his dream of batting ...

IPL 2024 में CSK का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग का क आगाज के रूप में भी होगा जिसमें MSD की जगह कप्तानी अब रूतुराज गायकवाड़ करेंगे। धोनी के इस सत्र में आखिर में खेल को अलविदा कहने की कयास लगाए जा रहे  है और लगता है कि बदलाव उनके टीम में रहते करने की कवायद में यह फैसला लिया गया है।  पांच बार की चैम्पियन CSK की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर है।  दूसरी ओर महिला प्रीमियर लीग में अपनी टीम के खिताब जीतने के बाद अब आरसीबी की पुरूष टीम के भी हौसले बुलंद हैं और वह भी इस कमी को पूरा करना चाहेगी।

ऋतुराज गायकवाड़ के आईपीएल करियर की बात करें तो साल 2019 में आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गायकवाड़ को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्हें पूरे सीजन में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला और वो बेंच पर ही रहे और आईपीएल 2020 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला और अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट हो गए. गायकवाड़ ने उस सीजन में छह मैच खेले और चार पारियों में तीन अर्धशतक लगाकर कुल 204 रन बनाए. जैसे जैसे गायकवाड़ का सफर आगे बढ़ता रहा वैसे वैसे उनके हिस्से बेहतरीन मौके आते रहे.

 

ऋतुराज गायकवाड़ का करियर

ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए छह वनडे और 19 टी20 खेले हैं, गायकवाड़ ने 2020 में CSK में डेब्यू किया और अब तक 52 मैच खेल चुके हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। गायकवाड़ के पिता दशरथ गायकवाड़ DRDO में कार्यरत थे और उनकी माँ टीचर थी। ऋतुराज गायकवाड़ 26 वर्ष की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार के साथ शादी रचाई। गायकवाड़ 11 साल की उम्र में ही क्रिकेट अकादमी ज्वाइन कर लिया था।  ऋतुराज ने 19 साल की उम्र में 2016 – 17 में रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास  क्रिकेट में डेब्यू किया और फरवरी 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए लिस्ट A में डेब्यू किया।

आईपीएल के 2021 सीजन में गायकवाड़ को चेन्नई के लिए फॉफ डु प्लेसिस के साथ ओपनिंग में उतारा गया और उसके बाद ऋतुराज ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। साल 2021 आईपीएल में ऋतुराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।  गायकवाड़ ने 16 पारियों में 136.26 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 635 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक और एक शतक लगाया था और ऑरेंज कैप जितने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, लेकिन बाद में शुभमन गिल ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ऋतुराज गायकवाड़ के IPL 2021 दमदार प्रदर्शन को देखकर चेन्नई ने उन्हें आईपीएल 2022 के लिए नीलामी से पहले 6 करोड़ रुपये में फिर खरीदा था, और इसके बाद चेन्नई ने ऋतुराज को आईपीएल 2023 में भी बरकरार रखा। आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन को लगभग दोहराते हुए गायकवाड़ ने 16 मैचों में 42.14 की औसत और 147.50 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 590 रन बनाए और CSK में अगले सीजन यानि IPL 2024 के लिए भी CSK की चॉइस बने रहे।

IPL 2024 में CSK की टीम 

IPL 2024: Full List Of All Players Released By All IPL Teams

IPL 2024 में CSK की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), MSD, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावेली, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, और डेरिल मिशेल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.