...

MS Dhoni ने DC vs CSK Match में एक बार फिरसे दिखाया अपना जलवा, Fans हुए गदगद

MS Dhoni ने DC vs CSK Match में एक बार फिरसे दिखाया अपना जलवा, Fans हुए गदगद

MS Dhoni का जलवा CSK vs DC मैच में : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 13वें मैच में बैटिंग के लिए क्या उतरे, धोनी की बैटिंग देख फैंस खुशी से गदगद हो उठे। धोनी ने रविवार की रात ऐसा जलवा दिखाया  कि एक बार को करोड़ों फैंस को विन्टिज  धोनी याद आ गए।  महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेलकर पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। धोनी ने स्ट्राइक रेट 231.25 से 16 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37* रनों की पारी खेली, और इस दिन को अपने नाम कर लिया।

MS Dhoni इस सीजन में उन्हें पहली ही बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने खुद को साबित किया और  किसी को निराश नहीं किया। यह विशाखापत्तनम में एक विंटेज एमएस धोनी शो था क्योंकि जब वह हाथ में बल्ला लेकर बीच में आए तो Fans की खुशी का ठिकाना न रहा, और पागल से हो गए। माहौल अद्भुत था और धोनी ने सुनिश्चित किया कि प्रशंसक एक यादगार पल लेकर वापस जाएं।

Vintage Dhoni
Vintage Dhoni

MS Dhoni धोनी बैटिंग के दौरान क्रीज पर करीब 22 मिनट तक क्रीज पर रहे, और इस दौरान मैदान पर पूरे मैच के दौरान दर्शकों की आवाज बहुत ज्यादा  गूंजी। आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस के अनुसार जैसे ही धोनी मैदान पर उतरे, तो पूरे स्टेडियम में धोनी..धोनी गुंजायमान हो उठा। और जैसे ही उन्होंने मुकेश कुमार की पहली गेंद पर पुलकर करके चौका जड़ा, तो “शोरमीटर” ने एक नया ही रिकॉर्ड बनाा दिया। इस दौरान दर्शकों की आवाज 128 डेसीबेल पहुंच गई, जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गया है।

MSD on Fire
MSD on Fire

कृष श्रीकांत ने कहा

“मुझे नहीं पता कि इसे कैसे अभिव्‍यक्‍त करूं। एक तरफ एमएस धोनी का फैन होने के नाते मैं बहुत खुश हूं। इस मामले में कि 42 की उम्र में कोई इस तरह की पारी खेल रहा है। बिना किसी फिक्र के बेहतरीन शॉट जमा रहा है। ये तो विंटेज धोनी है। 2005 में एमएस धोनी ने वाइजैग में पाकिस्‍तान के खिलाफ शतक जमाया था।

कृष श्रीकांत ने आगे कहा 

अपने इंटरनेशनल करियर के पहले मैच में धोनी बिना खाता खोले आउट हुआ था। फिर जल्‍दी ही उसने पाकिस्‍तानी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। उसने प्‍वाइंट के ऊपर से छक्‍के जड़े। एक हाथ से छक्‍के जड़कर गेंद को मिड विकेट क्षेत्र के स्‍टैंड्स में भेजा। वो सभी जगह छक्‍के लगा रहा था। उन्‍होंने दिल्‍ली के गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी। क्‍या तो पारी थी। पहले वो ऑफ साइड में बड़े शॉट खेलने के लिए प्‍वाइंट क्षेत्र के ऊपर से शॉट खेलता था। मगर वो कवर ड्राइव, वो छक्‍का बेहतरीन था।

वैसे, दिल्‍ली ने अच्‍छी गेंदबाजी की। मगर धोनी की बैटिंग सनसनीखेज थी। हां सीएसके हार गया। मगर ये सीएसके फैंस की नैतिक जीत है क्‍योंकि सभी लोग एमएस धोनी को बैटिंग करते देखने का इंतजार कर रहे थे।

MS Dhoni विकेटकीपिंग की बात करें तो एमएस धोनी भारतीयों में अब भी सर्वश्रेष्‍ठ हैं। वो स्पिनर्स की गेंद पर बिना झिझके कैच पकड़ रहे हैं। एमएस धोनी अच्‍छी विकेटकीपिंग, अच्‍छी बैटिंग और अच्‍छी रनिंग बिटविन द विकेट कर रहे हैं। क्‍या वो 42 उम्र के हैं? मुझे लगता है कि वो दो साल और आईपीएल खेल सकते हैं। “

 

भारतीय टीम के धुरंधर बैट्स्मन, पूर्व कप्‍तान और चयनकर्ता कृष श्रीकांत ने कहा कि धोनी की पारी ने सीएसके और उसके फैंस को नैतिक जीत दी है। श्रीकांत ने साथ ही कहा कि धोनी इस पल सर्वश्रेष्‍ठ भारतीय विकेटकीपर हैं। श्रीकांत का मानना है MSD अभी दो साल और आईपीएल में खेल सकते हैं।

MS Dhoni इस सीज़न पहली बार धोनी की बैटिंग देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर बेहद ही दिलचस्प रिएक्शन दिए।  प्रशंसकों ने जमकर MSD की तारीफ की।  कई फैंस को धोनी में पुराना लंबे बालों वाला माही नज़र आया. चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबला ज़रूर हार गई, लेकिन धोनी की बैटिंग ने सभी का दिल जीत लिया। धोनी नंबर आठ पर बैटिंग के लिए उतरे थे और अपने हाथ खोले और  उन्होंने जमकर गेनबाज़ों की धुनाई की। धोनी का अपने fans को अपनी bating का तोहफा दिया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.