...

Priyanka Chopra और Nick Jonas की पार्टी में मनारा ने जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

Priyanka Chopra और Nick Jonas की पार्टी में मनारा ने जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस

मनारा चोपड़ा

Priyanka Chopra का देश प्रेम

Priyanka Chopra the ‘देसी गर्ल’ विदेश में रहकर भी अपने देश को या पाने कल्चर को भूली नहीं, बल्कि सारे हिन्दू पर्व बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। उन्होंने होली के त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया, इतना ही नहीं उन्होंने अपने अमेरिकन पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी देशी रंग में रंग दिया है। क्योंकि इस समय प्रियंका पति निक और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ इंडिया में हैं।

प्रियंका चोपड़ा इस साल होली के लिए भारत आईं। उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती भी भारत दर्शन करने आए। हालांकि, उन्होंने अपने होली प्लान के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की थी। वहीं, अब होली के बाद मंगलवार को उन्होंने पार्टी के कई सारे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें एक वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने छोटी बहन मनारा का भी शेयर किया है।

Priyanka Chopra और Nick Jonas की बेटी मालती मैरी की इंडिया में ये पहली होली थी ऐसे में चोपड़ा फैमिली ने इस सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। Priyanka Chopra ने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत में पहली बार में होली सेलिब्रेट की।होली

मनारा चोपड़ा का डांस

इस दौरान उनके घर छोटी बहन और actress मनारा चोपड़ा भी होली खेलने पहुंचीं। Priyanka Chopra की cousin मनारा चोपड़ा जो की बिग बॉस 17 रनर- अप भी हैं ने जमकर होली खेली और खूब धमाल किया। एक्ट्रेस ने रंगों का ये त्योहार इस बार बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ मनाया।

Priyanka Chopra और Nick Jonasकी पार्टी में मनारा चोपड़ा जमकर होली एंजॉय करते हुए नजर आईं। हालांकि, पीसी ने सिर्फ एक झलक शेयर की है। होली पार्टी के इस वीडियो में मनारा चोपड़ा ढोल के बीच मगन होकर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम मिनी स्कर्ट और रंग बिरंगे जूते पहने मनारा चोपड़ा फुल होली वाले लुक में लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर मनारा चोपड़ा के लिए कई कमेंट्स भी आए। एक यूजर ने कहा, “मनारा का दिल बहुत साफ है प्रियंका दी।” एक अन्य यूजर ने कहा, “मुझे मनारा के जूते पसंद आए।”

सोशल मीडिया पर फैंस मनारा का होली सेलिब्रेशन देखने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने मनारा का वीडियो शेयर कर उनके fans को खुश किया। प्रियंका की कजिन मनारा चोपड़ा ने ढोल पर जमकर डांस किया। उम्मीद है कि मनारा चोपड़ा के फैंस को उनका ये अवतार खूब पसंद आने वाला है, क्योंकि एक्ट्रेस का ऐसे अवतार अभी तक देखने को नहीं मिला है। वहीं निक ने ठंडी-ठंडी ठंडाई का जायका चखा। Nick  भी पूरी तरह से भारतीय रंग में रंग गए।

चोपड़ा खानदान की तस्वीरें

Priyanka Chopra के खानदान की होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो इस समय चर्चा में हैं। Priyanka Chopra पूरा चोपड़ा खानदान इन फोटोस में दिख रहा है। मनारा चोपड़ा, उनकी बहन, मधु चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा के पिता सहित सब दिखाई दे रहे हैं। चोपड़ा खानदान जहां निक जोनस और मालती ने भी खूब मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा की इस होली पार्टी से मनारा चोपड़ा का डांस करते हुए का वीडियो भी वाइरल हुआ है। इसमे प्रियंका का बहन के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है। 

अयोध्या दर्शन

प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ  वह अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भी पहुंचीं। लंबे समय बाद प्रियंका पति और बेटी के साथ भरत पहुंची हैं. ऐसे में   प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पूरे पारंपरिक अवतार में दिखाई दीं. प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचीं।  पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और फैन्स इस पर रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं।

 

प्रियंका निक अयोध्या में

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने प्रियंका चोपड़ा की अयोध्या यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी पहने हुए हैं और खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक जोनास ने क्रीम कलर का कढ़ाईदार कुर्ता और पायजामा पहना. दोनों की बेटी मालती मैरी भी एथनिक वियर में दिखाई दीं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।

 

फरहान अख्तर के घर के बाहर 19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को  भीड़ ने घेर लिया था. कपल डिनर के लिए फिल्म निर्माता से मिलने गया था. मुलाकात के बाद प्रियंका और निक को उनके घर से निकलते हुए देखा गया।  कपल की कार को कैमरामैनों ने घेर लिया था और उन्हें भीड़ से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।  एक पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, प्रियंका और निक को अपनी कार में बैठकर घर जाते देखा गया. हालांकि, उनके लिये ये आसान नहीं था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.